Page >> Breast Size Tips: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा परफेक्ट फिगर और शेप
Breast Size Tips: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा परफेक्ट फिगर और शेप

Make your grocery shopping easy with us where you get your all fresh vegetables under one roof.

Breast Size Tips: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा परफेक्ट फिगर और शेप

Breast Size Kaise Badhaye: स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। इससे आपको परफेक्ट और अट्रैक्टिव फिगर मिलेगा।

Breast Badhane ke Liye Gharelu Upay: हर महिला सुडौल, बड़े और अट्रैक्टिव स्तन पाना चाहती है, लेकिन शरीर में एस्ट्रोजन की कमी (Low Estrogen) और खराब खान-पान की वजह से कुछ महिलाओं के स्तनों का विकास सही तरीके से नहीं हो पाता है। स्तनों का आकार छोटा होने की वजह से महिलाओं पर सभी तरह के आउटफिट फबते भी नहीं हैं। छोटे स्तनों वाली महिलाएं, अन्य महिलाओं के तुलना में कम अट्रैक्टिव लगती हैं। ऐसी महिलाओं में आत्मविश्वास की कमी भी देखने को मिलती है। ऐसे में हर महिला अपने स्तनों का आकार (breast Size) बढ़ाना चाहती है। इसके लिए कोई इंजेक्शन, तो कोई सर्जरी का सहारा लेती है। इसके अलावा, कुछ महिलाएं ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए दवाइयों और क्रीम आदि का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई महिलाएं ऐसी भी होते हैं, जो सिर्फ नेचुरल तरीके से ही स्तनों का आकार बढ़ाना चाहती हैं। अगर आप भी प्राकृतिक तरीके से ब्रेस्ट साइज बढ़ाना चाहती हैं, तो कुछ घरेलू उपाय असरदार साबित हो सकते हैं। जानते हैं, ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies to Increase Breast Size in Hindi)-

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies to Increase Breast Size in Hindi

1. ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए तेल से मालिश करें- Massage with Oil to Increase Breast Size

मसाज करने से, स्तनों के आकार को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, मसाज करने से स्तनों में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है। इससे ब्रेस्ट मसल्स की ग्रोथ होती है। साथ ही, स्तनों की मांसपेशियों कसाव भी आता है। स्तनों का मालिश करने के लिए जैतून या तिल का तेल अच्छा साबित हो सकता है। इसके लिए आप तेल को थोड़ा गुनगुना करें। 10-15 मिनट तक प्रत्येक स्तन की मालिश करें। रोजाना स्तनों की मालिश करने से कुछ दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

foods to increase breast size

2. ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए मेथी के बीज चबाएं- Eat Fenugreek Seeds to Increase Breast Size

मेथी के बीज भी स्तनों का आकार बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आपके स्तनों का आकार छोटा है, तो आप किचन में मौजूद मेथी के बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। मेथी के बीज, शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ाते हैं। इससे ब्रेस्ट साइज तेजी से बढ़ने लगता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में रातभर के लिए मेथी के बीजों को भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इन बीचों को चबाकर खा लें। आप चाहें तो मेथी के बीजों का पानी भी सकते हैं। या फिर मेथी के बीजों के पेस्ट को स्तनों पर भी लगा सकते हैं।

3. ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सोयाबीन का सेवन करें- Eat Soybean to Increase Breast Size

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सोयाबीन का सेवन करना भी बेहद फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि शरीर में एस्ट्रोजन की कमी की वजह से स्तनों का आकार नहीं बढ़ पाता है। सोयाबीन में एस्ट्रोजन होता है, जो स्तनों का साइज बढ़ाने के लिए जरूरी होता है। सोयाबीन को डाइट में शामिल करने से शरीर में एस्ट्रोजन बढ़ता है, इससे स्तनों का आकार बढ़ता है। सोयाबीन प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स होता है, जिससे ब्रेस्ट मसल्स की ग्रोथ (Breast Growth) होती है।

exercise to increase breast size

4. ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए योग और एक्सरसाइज जरूर करें- Yoga and Exercise to Increase Breast Size

रोजाना योग या एक्सरसाइज करके भी आप अपने स्तनों के आकार को बढ़ा सकते हैं। फिजिकली एक्टिव रहने से स्तनों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। साथ ही, स्तनों का विकास भी होता है। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप रोजाना पुश-अप्स, वाल प्रेस, डंबल प्रेस, पुलओवर आदि एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इनके अलावा, भुजंगासन, उष्ट्रासन, वृक्षासन और गोमुखासन करने से भी स्तनों के आकार में वृद्धि होती है।

5. ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए शतावरी पाउडर का सेवन करें- Shatavari Powder to Increase Breast Size

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप शतावरी पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप रोज रात को एक कप दूध में 2-3 ग्राम शतावरी पाउडर मिलाकर लें। कुछ दिनों तक रोजाना शतावरी का सेवन करने से स्तनों के आकार में वृद्धि देखने को मिल सकती है। शतावरी में मौजूद औषधीय गुण महिलाओं की कई अन्य समस्याओं को भी दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आपके स्तनों का आकार छोटा है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर शतावरी का सेवन कर सकते हैं।

इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप अपना ब्रेस्ट साइज नेचुरली बढ़ा सकती हैं। हालांकि ब्रेस्ट का आकार बहुत कुछ आपके जीन्स, बॉडी टाइप, उम्र और हार्मोन्स पर भी निर्भर करता है। इसलिए अगर काफी कोशिश के बाद भी इनका आकार नहीं बढ़ रहा है, तो आप डॉक्टर से मिलकर बात कर सकती हैं।

Need Help?